हल्द्वानी, जून 22 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तराखंड उप आबकारी निरीक्षक संघ के मंडलीय चुनाव में सर्वसम्मति से गणेश सिंह राणा को कुमाऊं मंडल अध्यक्ष और कैलाश चंद्र जोशी को कुमाऊं मंडल महामंत्री चुना गया। महेंद्र सिंह राणा को कोषाध्यक्ष और राजेंद्र चौसाली को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संघ की बैठक रविवार को कुसुमखेड़ा स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई। भजन सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन प्रदेश अध्यक्ष पान सिंह राणा और प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। नए पदाधिकारियों ने उप आबकारी निरीक्षकों से आबकारी निरीक्षक पद पर पदोन्नति का कोटा 50 प्रतिशत करने, बाटलिंग प्लांटों में दो उप आबकारी निरीक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने समेत पांच मांगों पर चर्चा करने के साथ ही इन्हें उचित फोरम में उठाने की बात कही। यह भी पढ़ें- गणेश सिंह ...