समस्तीपुर, जुलाई 26 -- समस्तीपुर। ताजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित स्कूल संचालक सह प्रॉपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात बिट्टू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके सहयोगी अंशु कुमार को भी हथियार और भारी मात्रा में कारतूस के साथ दबोचा है। दोनों की गिरफ्तारी हलई थाना क्षेत्र के वाजितपुर करनैल पंचायत के चकरदेवा चौर स्थित पोखर के पास से की गई है। पुलिस ने दोनों के पास से देसी पिस्टल, 13 कारतूस, दो मैगजीन, बाइक, मोबाइल तथा दो हजार रुपये नकद बरामद किया हैं। रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि अपराधियों की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के इन्द्रवारा निवासी रामकुमार राय के पुत्र बिट्टू कुमार तथा बाजितपुर निवासी चंदू सहनी के पुत्र अंशु कुमार के रूप में हुई है। दोनों कुख्यात किसी...