कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की ओर से शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। कॉलेज परिसर स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. संजय काला ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी का संपूर्ण जीवन आपसी एकता और भाईचारा बढ़ाने के लिए रहा। उन्होंने प्राणों का बलिदान भी एकजुटता बनाए रखने के लिए किया। उनके विचारों पर अमल करके सही मायनों में तरक्की पाई जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...