नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- गणेश विसर्जन 2026: गणेशोत्सव का उत्साह अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के साथ गणपति बप्पा की विदाई होगी। घरों और पंडालों में विराजमान गणेश जी की अंतिम पूजा के बाद विसर्जन किया जाएगा। भक्त ढोल-नगाड़ों और 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों के साथ बप्पा को विदाई देंगे। इस बार गणेश विसर्जन के लिए सुबह से रात तक कई शुभ समय मिल रहे हैं।गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार 25 सितंबर को गणेश विसर्जन के लिए सुबह से ही शुभ समय रहेगा। दिल्ली के समय के अनुसार सुबह 6:10 बजे से 10:42 बजे तक विसर्जन के लिए शुभ समय है। इसके बाद दोपहर 12:12 बजे से 1:43 बजे तक और शाम 4:44 बजे से 6:14 बजे तक भी शुभ समय रहेगा। रात में 9:13 बजे से 10:43 बजे तक विसर्जन किया जा सकता है। यानी बप्पा को विदाई ...