नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- Ganesh Visarjan 2026, गणेश विसर्जन 2026: गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ गणेशोत्सव अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा का विसर्जन किया जाएगा। घरों और पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं की पूजा के बाद भक्त उन्हें विदाई देंगे। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति की शोभायात्रा निकाली जाती है और भक्त 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारे लगाते हुए उन्हें विदा करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार गणेश विसर्जन केवल प्रतिमा को जल में विसर्जित करने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह भगवान गणेश की विदाई और अगले वर्ष फिर उनके आगमन की कामना से जुड़ी परंपरा है।25 सितंबर को होगा गणेश विसर्जन इस साल गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026 को मनाई गई थी। इसके साथ ही 10 दिवसीय गणेश...