गाजीपुर, अप्रैल 24 -- सिधागरघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कासिमाबाद में आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के छठवें दिन गुरुवार की रात श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और पूरा पंडाल "हर-हर महादेव" के जयघोष से गूंजता रहा। कथा वाचक पंडित संजय शास्त्री ने भगवान गणेश के विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भगवान गणेश ने अपनी बुद्धिमत्ता और भक्ति के बल पर प्रथम पूज्य होने का स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भगवान शिव की उपासना के महत्व से अवगत कराया। कथा के दौरान भजन-कीर्तन ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और कई श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति में लीन हो गए। पूरे आयोजन स्थल पर आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार ...