पलामू, अक्टूबर 2 -- मेदिनीनगर,प्रतिनिधि। जीएलए कॉलेज की प्राचार्या डॉ ऋचा सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले गणेश लाल अग्रवाल की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य समेत उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा पलामू में उच्च शिक्षा के विकास में उनके योगदान को याद किया। अग्रवाल समाज के संरक्षक डॉ एनसी अग्रवाल ने कहा कि गणेश लाल अग्रवाल के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जीएलए कॉलेज को और विकसित कर इसे डीम्ड विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने की योजना पर काम किया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें। प्राचार्य ने कहा कि गणेश लाल अग्रवाल का शिक्षा के ...