गणेश रेड्डी ने यूएन ग्लोबल की बैठक में लिया भाग
रांची, अगस्त 16 -- रांची । मुंबई में आयोजित यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल कॉम्पैक्ट नेटवर्क इंडिया की बैठक में रांची के सिटीजंस फाउंडेशन के सचिव-सह-सीईओ गणेश रेड्डी ने भी भाग लिया। बैठक में उद्योग जगत, बैंकिंग, वित्तीय क्षेत्र और शिक्षा जगत के प्रतिनिधि शामिल हुए। दो दिनों तक चली इस बैठक में सतत विकास, वैश्विक सप्लाई चेन में भारतीय एमएसएमई की भूमिका, कॉरपोरेट नेतृत्व, बैंकिंग क्षेत्र में जलवायु व ईएसजी से जुड़ी चुनौतियों तथा सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए साझेदारी की आवश्यकता जैसे महत्वपूणक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान इंडिया एसडीजी लीडरशिप फोरम-2026 का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर रेड्डी ने बैठक में शामिल होने आईं संयुक्त राष्ट्र की सहायक महासचिव तथा यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल कॉम्पैक्ट की सीईओ संडा ओजियांबो का स्वागत किया।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.