मुंबई, सितम्बर 10 -- महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव के दौरान कोंकण जाने वाले गणेश भक्तों के लिए टोल माफ करने का ऐलान किया है। यह छूट 11 सितंबर से 27 सितंबर तक लागू रहेगी। मुंबई-बेंगलुरु और मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे समेत कोंकण जाने वाले कई रास्तों पर इसका फायदा मिलेगा।किन रास्तों पर नहीं देना होगा टोल? टोल में यह छूट 11 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक लागू रहेगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इसका लाभ इन प्रमुख मार्गों पर मिलेगा:मुंबई-बेंगलुरु नेशनल हाईवे-48मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे-66कोंकण की ओर जाने वाले अन्य संबंधित मार्गअटल सेतु के रास्ते कोंकण जाने वाले वाहन भी इस छूट के दायरे में होंगे। यह भी पढ़ें- 13 या 14 सितंबर गणेश चतुर्थी कब है, जानें गणेश चतुर्थी पर मूर्ति स्थापना मुहूर्तटोल फ्री सफर के लिए लेना होगा खास पास कोंकण जाने वाले श्रद्धालुओं को ...