गणेश जी की पूजा में तुलसी दल क्यों नहीं चढ़ाते? जानें इसके पीछे की पौराणिक कथा
नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शुरू होने वाले इस पर्व में भक्त बप्पा को उनकी पसंद की कई चीजें अर्पित करते हैं। दूर्वा, मोदक और लाल फूल से गणेश जी की पूजा की जाती है। लेकिन एक चीज ऐसी है, जिसे उनकी पूजा में चढ़ाना शुभ नहीं माना जाता और वह है तुलसी दल। आइए जानते हैं आखिर क्यों गणेश जी की पूजा में तुलसी दल वर्जित है।गंगा किनारे तप कर रहे थे भगवान गणेश पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार भगवान गणेश गंगा नदी के किनारे तपस्या कर रहे थे। उसी समय धर्मात्मज की कन्या तुलसी विवाह की इच्छा लेकर तीर्थयात्रा पर निकली थीं। अलग-अलग तीर्थस्थलों का भ्रमण करते हुए देवी तुलसी गंगा तट पर पहुंचीं। वहां उन्होंने भगवान गणेश को तपस्या में लीन देखा। कथा में गणेश जी के दिव्य रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.