नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- Ganesh chaturthi start and end date 2026: आज 14 सितंबर 2026, सोमवार को गणेश चतुर्थी है। हिंदू धर्म में भगवान गणेश प्रथम पूजनीय देवता हैं। मान्यता है कि श्रीगणेश की विधिवत पूजा-अर्चना करने से बुद्धि, ज्ञान, बल और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन बप्पा के भक्त उन्हें ढोल-नगाड़ों के साथ घर लाते हैं और विधिपूर्वक विराजित करते हैं। अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान श्रीगणेश को धूमधाम से विदा किया जाता है। इस बार गणेश चतुर्थी पर कई शुभ संयोग बनने के साथ ही भद्रा का साया भी रहने वाला है। भद्रा के कारण लोगों के बीच भ्रम की स्थिति है कि गणपति बप्पा को घर किस समय लाएं। अगर आप भी गणपति बप्पा को घर लाने वाले हैं, तो जानें उत्तम मुहूर्त,...