नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- गणेश चतुर्थी के त्योहार पर घर में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। खासकर महाराष्ट्र की कई फेमस डिशेज लोग ट्राई करते हैं। ऐसे में बप्पा को भोग लगाने के लिए आप भी मीठे में पूरन पोली बना सकते हैं। ये महाराष्ट्र की एक फेमस डिश है, जिसे चना दाल और गुड़ की स्टफिंग से बनाया जाता है। खाने में बहुत ही टेस्टी होती है और बनाने में बिल्कुल आसान। देसी घी लगाकर इसे परोसा जाए तो खा कर मजा ही आ जाता है। गणेश चतुर्थी के मौके पर आप भी अगर मीठे में कुछ बनाना चाहते हैं तो पूरन पोली एक बार जरूर ट्राई कर के देखें। यहां हम आपके साथ डिटेल्ड रेसिपी साझा कर रहे हैं, जिसे फॉलो कर के आप पहली ही बार में बिल्कुल परफेक्ट पूरन पोली बना सकते हैं।पूरन पोली बनाने के लिए सामग्री सबसे पहले, पूरन पोली की स्टफिंग यानी भरावन बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों क...