बोकारो, फरवरी 6 -- फुसरो, प्रतिनिधि फाल्गुन कृष्ण गणेश चतुर्थी गुरुवार से फुसरो के ढोरी बस्ती स्थित स्व प्रकट गणपति धाम में पारंपरिक ढंग से गणेश मेला का श्रीगणेश हो गया। सात दिवसीय श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं 34वां वार्षिक गणेश मेल को लेकर कलश यात्रा मंदिर परिसर से गाजे-बाजे व धार्मिक झांकियों के साथ निकली। मंदिर परिसर में यज्ञाचार्य हीरालाल शास्त्री (वेदाचार्य) हरिशरणम कुटीर बी देवघर, उपाचार्य पंकज शास्त्री, आचार्य आदित्य पांडेय, विकास पांडेय, आशुतोष पांडेय, राम किशोर पांडेय व पुजारी शिव शंकर पांडेय ने पूजा कराई। वहीं हिन्दुस्तान पुल के नीचे दामोदर नदी पहुंचकर उत्तरवाहिनी का जल कलशों में भरा गया। मुख्य यजमान विक्रांत शर्मा ऊर्फ मंटू व उनकी पत्नी किरण देवी थे। बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी, पूर्व पार्षद विलासी देवी, सहोदरी देवी, कविता...