नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश की आराधना के प्रमुख पर्व के तौर पर मनाया जाता है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शुरू होने वाला गणेश उत्सव अनंत चतुर्दशी तक चलता है। इस दौरान घरों और पूजा पंडालों में गणपति की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि गणेश जी की पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इस साल गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026, सोमवार के दिन मनाई जाएगी। गणपति पूजन में दूर्वा अर्पित करने की परंपरा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान गणेश को दूर्वा प्रिय है और श्रद्धापूर्वक 108 दूर्वा अर्पित करने से बप्पा की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में दूर्वा चढ़ाने की सही विधि और इससे जुड़े नियमों को जानना जरूरी है।दूर्वा चढ़ाते समय सबसे पहले रखे...