रामपुर, सितम्बर 15 -- रामपुर में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व को लेकर जिले में सोमवार को उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। सुबह होते ही गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ घर-घर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। श्रद्धालुओं ने अपने घरों के मंदिरों की साफ-सफाई कर विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ प्रथम पूज्य भगवान गणेश को विराजमान किया। गणेश चतुर्थी के साथ ही जिले में दस दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ हो गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल दिखाई दी। लोग भगवान गणेश की प्रतिमाएं लेकर अपने घरों की ओर जाते नजर आए। घरों में प्रतिमा स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का पूजन किया और उन्हें मोदक, लड्डू सहित विभिन्न प्रकार के मिष्ठानों का भोग लगाया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने भगवान गणेश की आरती कर...