गणेश चतुर्थी के साथ शुरू होगा पर्व-त्योहारों का सिलसिला
रांची, सितम्बर 8 -- तोरपा, प्रतिनिधि। इस बार पर्व-त्योहारों का शुभारंभ अद्भुत संयोग के साथ होगा। अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों का महापर्व हरतालिका तीज और प्रथम पूज्य भगवान गणेश की गणेश चतुर्थी एक ही दिन, 14 सितंबर सोमवार को मनाई जाएगी। पुरोहित अनिल मिश्र ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, जबकि कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की कामना करती हैं। इसी दिन भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना भी की जाएगी। चतुर्थी तिथि 14 सितंबर को सुबह 7.06 बजे से शुरू होगी। मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11.02 बजे से दोपहर 1.31 बजे तक रहेगा। एक ही दिन दोनों पर्व पड़ने से श्रद्धालुओं को शिव परिवार का एक साथ आशीर्वाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.