गणेश कॉलोनी में जलभराव से लोगों को परेशानी
बदायूं, मई 9 -- नगर के वार्ड संख्या आठ की गणेश नगर कॉलोनी में लंबे समय से सड़क निर्माण न होने के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई है। हाल ही में हुई बारिश के बाद कॉलोनी की गलियों में पानी भर गया, जिससे लोगों का निकलना दूभर हो गया। कॉलोनी निवासी विशाल बाबू समेत कई लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वह कई बार नगर पालिका परिषद से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं कराया गया है। जलभराव के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने डीएम से शीघ्र सड़क निर्माण कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.