सहारनपुर, मई 16 -- सहारनपुर, बिहारीगढ़। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे स्थित गणेशपुर टोल प्लाजा पर शनिवार को स्थानीय लोगों को टोल में छूट देने की मांग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर और भगवानपुर विधायक ममता राकेश समर्थकों और ग्रामीणों के साथ टोल प्लाजा पहुंचे और टोल कर्मियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। विधायकों ने टोल मैनेजर से वार्ता कर 20 किलोमीटर दायरे में आने वाले गांवों के वाहनों को पूर्ण टोल छूट देने की मांग उठाई। उनका कहना था कि स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के कार्यों और मंदिर दर्शन के लिए भी टोल टैक्स देना पड़ रहा है, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर आधी रात से शुरू हुई टोल वसूली प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने गांवों की सूची और समस्याओं ...