गणेशगंज व्यापार मंडल: देवेन्द्र सिंह अध्यक्ष व बलराम ने वरिष्ठ महामंत्री पद की शपथ ली
लखनऊ, मई 13 -- लखनऊ व्यापार मंडल ने बुधवार को लाटूश रोड स्थित कार्यालय में गणेशगंज व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी गठित की। इस दौरान लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र व वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने सुनील सर्राफ को संरक्षक, देवेन्द्र सिंह को अध्यक्ष और बलराम मौर्य को वरिष्ठ महामंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके अलावा कार्यवाहक अध्यक्ष सुशील गुप्ता व कोषाध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने भी शपथ ली। इस दौरान गणेशगंज व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष स्व. अशोक मोतियानी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्व. मोतियानी का योगदान स्मरणीय रहेगा और संगठन को मजबूत बनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके अलावा अनिल बजाज, मोहन आहूजा, मनोज केसरवानी, राजेश गुप्ता, निर्मल बदलानी, कृष्ण कुमार गुप्ता, शैलेंद्र मौर्य, मिथिलेश कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.