बरेली, अप्रैल 13 -- बरेली। राजेंद्र नगर स्थित श्री नीलकंठ मंदिर में हो रही श्री शिव महापुराण कथा के छठें दिन कथा व्यास राध्या भारद्वाज ने भगवान श्री गणेश और कार्तिकेय के प्राकट्योत्सव का प्रसंग सुनाया। इसे सुनकर श्रोतागण भाव-विभोर हुए। कथा व्यास ने अपने प्रवचनों से श्रोताओं को आध्यात्मिक ज्ञान और भक्ति रस से सराबोर किया। कथा के मुख्य यजमान ब्रह्मा वर्मा रहे। कथा व्यास द्वारा गाये भजनों पर श्रोतागण जमकर झूमे। पार्षद सतीश कातिब मम्मा, पवन अरोड़ा, आयुष अग्रवाल, पवन रायजादा, यशिका, प्रियाशी, कनिष्का, भोलू आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...