मेरठ, अक्टूबर 27 -- जंबूद्वीप तीर्थ की प्रेरणास्रोत गणिनीप्रमुख ज्ञानमती माताजी का 93वां जन्मोत्सव एवं 75वां संयम दिवस दिगंबर जैन मंदिर अयोध्या में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम जंबूद्वीप तीर्थ परिवार समेत देशभर में उत्साह देखा गया। शरद पूर्णिमा पर अयोध्या स्थित बड़ी मूर्ति जिनालय में भगवान ऋषभदेव के पंचामृत अभिषेक के साथ अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ। तीस चौबीसी जिनालय के शिखर पर भव्य कलशारोहण और ध्वजारोहण किया गया। जिसमें तीर्थकर महावीर विश्वविद्‍यालय के कुलाधिपति सुरेश जैन की सहभागिता की। सभा का संचालन पीठाधीश रवींद्रकीर्ति स्वामी ने किया। ज्ञानमती माताजी के जन्मोत्सव पर 93 अर्घ्यों से समन्वित विशेष पूजन संपन्न हुआ। माताजी ने प्रवचन करते हुए कहा कि यह पूजा संयम और त्याग की है। आयोजन में आर्यिका रत्नमती नारी सम्मान, जंबूद्वीप प...