सीतामढ़ी, सितम्बर 13 -- सीतामढ़ी। गणिनाथ गोविंद जी के तीन दिवसीय जन्मोत्सव को लेकर दूसरे दिन शनिवार को विशेष पूजा अर्चना की गई। सुबह चार बजे से ही नगर के रिंग बांध स्थित गणिनाथ गोविंद मंदिर परिसर में भक्त पहुंचने लगे। सबसे पहले मुख्य यजमान अमरेन्द्र कुमार बाबा गणिनाथ गोविन्द की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद अन्य श्रद्धालु एवं भक्तजनो ने पूजा की। आयोजकों के अनुसार पूजा का सिलसिला सुबह से लेकर रात तक जारी रहेगा।जिसमे नेपाल के भी श्रद्धालु शामिल हैं।श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बाहर से आने वाले लोगों के लिए तीन धर्मशालाओं में ठहरने एवं विश्राम की विशेष व्यवस्था की गई है।इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारा एवं महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई है。 यह भी पढ़ें- Supaul News: बाबा गणिनाथ गोविन्द की जयंती पर निकली भव्य झांकी13 सित...