समस्तीपुर, फरवरी 2 -- पूसा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, पूसा (डायट) में जिला स्तरीय गणित एवं विज्ञान प्रदर्शनी मेला-2026 का आयोजन किया गया। मेले में जिले के सभी प्रखंडो से गणित एवं विज्ञान विषय से चयनित एक-एक प्रदर्शो को छात्रो ने प्रस्तुत किया। निर्मित प्रदर्शो में छात्रों के नवाचार, तार्किक सोच एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रभावशाली प्रदर्शन दिख रहा था। इस दौरान गणित विषय से जुड़े उमवि डुमरा टोल की शबनम कुमारी के प्रोजेक्ट ने पहला स्थान पाया। वहीं शिवाजीनगर के उमवि कलवारा के अमन कुमार ने दूसरा एवं कल्याणपुर के ठहरा सिमरी उमवि के प्रिंस कुमार ने तृतीय स्थान पाया। वहीं विज्ञान विषय में मोहनपुर के उमावि, हरपुर के उदय कुमार ने प्रथम स्थान, रोसड़ा के उमावि पवरा के विनित कुमार चौधरी दूसरा एवं उमवि,सरायरंजन की वैभवी कुमारी ने तृतीय स्थान प...