मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी में एप्लाइड साइंसेज और ह्यूमैनिटीज विभाग की तरफ से चल रहे फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन गुरुवार को हो गया। वक्ताओं ने कहा कि गणित से आधुनिक गणना तकनीकों और एल्गोरिद्म को समझने में मदद मिलेगी। अंतिम दिन अमेरिका के यूमास एमहर्स्ट विवि के डॉ. प्रांजल ने ऑनलाइन कंप्यूटेशनल गणित में अन्वेषण विषय पर व्याख्यान दिया। आईआईटी पटना के डॉ. अमित कुमार वर्मा ने गणितीय विचारों के विकास पर जानकारी दी। डॉ. सुरेश कुमार शुक्ला ने अंकगणितीय कार्यों और उनके गुणक गुणों के बारे में बताया। आईआईटी बीएचयू की प्रो. सांत्वना मुखोपाध्याय ने पाइजोथर्मोइलास्टिसिटी पर व्याख्यान दिया। संयोजक डॉ. रजनीश कुमार और सह संयोजक अमित कुमार वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...