आरा, दिसम्बर 11 -- बिहिया। निज संवाददाता नगर स्थित 2 उच्च विद्यालय बिहिया परिसर में गुरुवार को निपुण भारत का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद बीईओ मनोज कुमार ने बताया कि निपुण भारत सरकार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत मिशन शुरू किया गया था, जिसका मुख्य लक्ष्य 2026-27 तक कक्षा तीन के अंत तक हर भारतीय बच्चे को बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता में दक्ष बनाना है, ताकि बच्चे पढ़ना-लिखना और बुनियादी गणित सीख सकें। मौके पर प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया एवं प्रशिक्षक के तौर पर आनंद कुमार सिंह, तनु प्रिया, अशरफ अली राजीव रंजन और प्रशिक्षण में भाग लेने वाली बबीता कुमारी, रीना कुमारी, मांति कुमारी, सुशीला कुमारी, लक्ष्मण कुमारी, अतुल सिंह, चिंता कुमारी, केदार पंडित, नीरज कुमारी, लाल मोह...