धनबाद, जून 23 -- धनबाद। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत गणित व विज्ञान क्लब का प्रशिक्षण मंगलवार को डायट गोविंदपुर में होगा। गणित व विज्ञान के 137 शिक्षकों व सभी प्रखंडों से एक-एक बीआरपी को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया है। प्रशिक्षण डायट में सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में संचालित गणित व विज्ञान क्लबों को प्रभावी बना है। शिक्षा व शिक्षकों की गतिविधि आधारित शिक्षण क्षमता का विकास करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...