भदोही, फरवरी 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षा में शुक्रवार को दोनों पाली में कुल 36743 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग की। जबकि दोनों पाली में 1921 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। हाईस्कूल के विद्यार्थी गणित और इंटरमीडिएट के विद्यार्थी भौतिक विज्ञान के प्रश्नों में उलझते रहे। जिले में कुल 94 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा चल रही है। परीक्षा में शामिल हर विद्यार्थियों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी बनी हुई है। बोर्ड परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों की माने तो गणित और भौतिक विज्ञान का प्रश्नों का उत्तर लिखने में उलझन बढ़ता रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि दोनों पाली की परीक्षा में कुल 36743 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग की जबकि 1921 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। बताय...