चम्पावत, मार्च 14 -- चम्पावत में यूकॉस्ट और मिशन आत्मनिर्भर फाउंडेशन ने गणित विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। नर्सिंग कालेज और पॉलिटेक्निक में जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बृजेश आगरी ने किया। मास्टर ट्रेनर प्रदीप जोशी, सौरभ जोशी ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित विषय की जानकारी दी। उन्होंने कौशल क्षमता को विकसित करते हुए भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करने को कहा। कार्यक्रम में नर्सिंग कालेज की प्राचार्या रश्मि रावत, फाउंडेशन के सचिव संदीप सिंह बोरा, प्रोफेसर दीपिका शर्मा, संतोष कर्नाटक आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...