गणित विभाग में चला मतदाता जागरुकता अभियान
रांची, अगस्त 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर गणित विभाग में जिला निर्वाचन कार्यालय, रांची के मतदाता साक्षरता और जागरुकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विशेष रूप से युवा व नए मतदाताओं को मतदाता पंजीकरण, मतदाता सूची में सुधार और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का समन्वय गणित विभागाध्यक्ष डॉ अबरार अहमद ने किया। जिला निर्वाचन कार्यालय के पदाधिकारी आदित्य कुमार झा ने विद्यार्थियों को ईसीआई पोर्टल और ईसीआईनेट ऐप के माध्यम से उपलब्ध निर्वाचन संबंधी सुविधाओं की जानकारी दी। विद्यार्थियों को ईसीआईनेट ऐप इंस्टॉल करवाया गया और इसके उपयोग व विभिन्न सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। यह भी पढ़ें- एसआईआर एवं नए मतदाताओं के पंजीकरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.