गणित-विज्ञान किट से बढ़ेगा छात्र-छात्राओं का ज्ञान
भदोही, सितम्बर 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले के परिषदीय विद्यालयों में अब विज्ञान और गणित की पढ़ाई के तरीका में बदलाव होगा। शासन की पहल पर विद्यालयों में विज्ञान और गणित की किट पहुंचाई जा रही है। इस किट की मदद से बच्चे किसी विषय या वस्तु को प्रयोग करके समझेंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और खोज की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना है। बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इसमें एक लाख 33 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए शासन स्तर से तमाम प्रयास किया जा रहा है। अब जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में विज्ञान और गणित की किट से पढ़ाई शुरू की जाएगी। किट में टेलिस्कोप, परखनली, चुंबक, थर्मामीटर, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.