हल्द्वानी, फरवरी 27 -- लालकुआं। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्दूचौड़ के गणित विभाग में गुरुवार को मॉडल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. सीमा श्रीवास्तव ने किया। प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा जिज्ञासा के ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से बीएससी तृतीय वर्ष के सूरज और बीएससी प्रथम वर्ष के बिपिन सुठा के ग्रुप को मिला। बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा ओशी नेगी के ग्रुप ने तृतीय स्थान हासिल किया। विभागाध्यक्ष ने बताया कि विद्यार्थियों के मॉडल हल्दूचौड़ क्षेत्र के सरकारी प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.