नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- IPS Ankita Sharma : दशहरे पर्व पर शस्त्र पूजन के दौरान साड़ी में एके-47 राइफल से हवा में ताबड़तोड़ फायरिंग कर आईपीएस अफसर अंकिता शर्मा चर्चा में हैं। लेडी सिंघम के नाम से मशहूर अंकिता शर्मा छत्तीसगढ़ कैडर की 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वह राजनांदगांव जिले की एसपी हैं। जिले के पुलिस लाइन में आयोजित दशहरा कार्यक्रम के दौरान एसपी अंकिता ने पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने AK-47 राइफल से धड़ाधड़ आसमान में फायरिंग की। उसके इस धाकड़ अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि भारत में दशहरे के दिन शस्त्र पूजन की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। पुलिस और सुरक्षा बलों में भी इस अवसर पर हथियारों की पूजा की जाती है।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, दिखा IPS अंकिता का बेखौफ अंदाज साड़ी पहने महिला IPS...