मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। गणित में लंबा कैलकुलेशन तो भौतिकी में सवाल उलझाऊ थे। जेईई मेन 2026 के चौथे दिन शनिवार को परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों की यही प्रतिक्रिया थी। चौथे दिन भी अभ्यर्थियों ने केमेस्ट्री को ही अन्य पेपर की अपेक्षा आसान बताया। दोनों शिफ्ट में लगभग 1900 परीक्षार्थी शामिल हुए। अभ्यर्थियों ने पेपर को मॉडरेट बताया। गणित को सबसे मुश्किल बताया। उसके बाद फिजिक्स रहा। पहले शिफ्ट में शामिल हुए परीक्षार्थियों ने कहा कि कुल मिलाकर मॉडरेट डिफिकल्टी लेवल का था। तीनों विषय फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स लगभग एक ही लेवल के थे। लंबे कैलकुलेशन की वजह से गणित अपेक्षाकृत थोड़ा अधिक मुश्किल था, जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री तुलनात्मक रूप से आसान थे। अभी 28 और 29 जनवरी की परीक्षा बाकी है। दोनों दिनों की परीक्षा स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.