मेरठ, अगस्त 25 -- वेस्ट एंड रोड स्थित दीवान पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ स्किल एजुकेशन द्वारा आयोजित आर्यभट्ट नेशनल गणित प्रतियोगिता-2026 में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फाइनल राउंड में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया रैंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इसमें वेदांग शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक 35, पीहू जैन ने 367, वाणी गर्ग ने 606, आकृति रस्तोगी ने 635, हिताक्षी मित्तल ने 791, किंशुक शर्मा ने 1065 रैंक प्राप्त की। इसके अलावा फाइनल राउंड में हानिका  सागर,  त्रिशा  यादव, शौर्य  चौधरी, मोहम्मद  दय्यान  अली,  श्रेया  धींगरा , अविका  गोयल  शामिल  हैं। साथ ही विभव  वर्मा, वेरोनिका  बावेजा, पारखी  जैन, अद्विक  जैन आदि ने हिस्सा लिया। विद्यालय  के  निदेशक   एचएम  राउत व...