कटिहार, फरवरी 19 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2026 के तहत बुधवार को जिले के 55 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में गणित विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कठिन प्रश्नपत्र के कारण कई परीक्षार्थियों के चेहरे पर तनाव साफ झलक रहा था। परीक्षा के बाद बाहर निकले छात्रों ने माना कि गणित ने इस बार अच्छी खासी मेहनत करवा दी। पहली पाली में कुल 15,344 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 15,024 उपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में भी कुल 15,300 में से 15,024 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि निष्कासन की घटनाएं नगण्य रहीं। अनुमंडलवार आंकड़ों पर नजर डालें तो कटिहार सदर में सर्वाधिक 11,048 परीक्षार्थियों में से 10,834 उपस्थित रहे। मनिहारी में 1,831 में 1,791 तथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.