भभुआ, मई 18 -- जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ, केजीबीवी की 60 से अधिक छात्राएं ले रहीं हिस्सा शिविर में गणित को आसान तरीके से समझाने के साथ कॅरियर मार्गदर्शन भी मिलेगा (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले की बेटियों को गणित में दक्ष बनाने, उनमें तार्किक सोच विकसित करने और विज्ञान व तकनीकी क्षेत्रों के प्रति रुचि बढ़ाने हो लेकर सोमवार से गणित ज्योति शिविर शुरू हुआ। यह शिविर पांच दिनों तक चलेगा। महिला एवं बाल विकास निगम तथा शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से शिविर आयोजित किया है। यह शिविार 'हमारी लाडो' कार्यक्रम के तहत भभुआ के जिला पंचायत संसाधन केंद्र में आयोजित किया गया है, जिसमें जिले के विभिन्न कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की 60 से अधिक मेधावी छात्राएं हिस्सा ले रही हैं।

शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर...