भभुआ, मई 14 -- भभुआ में 18 से 22 मई तक होगा आवासीय शिविर, प्रशिक्षण स्थल पर सुविधा बहाल छात्राओं के आवासन, भोजन, प्रशिक्षण व सुरक्षा की तैयारी पूरी, जारी किया गया निर्देश (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले की 73 छात्राओं के लिए आयोजित होने वाले गणित ज्योति शिविर की तैयारी पूरी कर ली गई है। शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास निगम तथा सहयोगी संस्था हमारी लाडो के संयुक्त प्रयास से 18 से 22 मई तक जिला पंचायत संसाधन केंद्र भभुआ में आवासीय शिविर का आयोजन होगा। शिविर में जिले के विभिन्न विद्यालयों की चयनित छात्राएं भाग लेंगी। यह भी पढ़ें- गणित ज्योति शिविर की तैयारी पूरी, 73 छात्राएं लेंगी हिस्साशिविर की तैयारियाँ शिक्षा विभाग से जारी पत्र के अनुसार, शिविर के सफल संचालन को लेकर आवश्यक व्यवस्था पूरी कर ली गई है। छात्राओं के आवासन, ...