फरीदाबाद, मार्च 17 -- -गणित के प्रश्नपत्र ने परीक्षार्थियों के तनाव और बढ़ाया फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को 12वीं कक्षा की गणित विषय की परीक्षा संपन्न कराई गई। स्मार्ट सिटी में बनाए गए 80 परीक्षा केंद्रों पर लगभग आठ हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। गणित को कठिन विषय माना जाता है, ऐसे में परीक्षा शुरू होने से पहले ही केंद्रों पर पहुंचते समय विद्यार्थियों के चेहरों पर तनाव साफ दिखाई दे रहा था। गणित के कठिन प्रश्नपत्र ने उस तनाव को और अधिक बढ़ा दिया। परीक्षार्थी त्रिकोणमिति और केस स्टडी में उलझकर रह गए। इसके चलते कई परीक्षार्थी निर्धारित तीन घंटे सभी प्रश्नों के उत्तर नहीं मिल पाए।परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही। कई परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को अपेक्षा से अधिक...