मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी में एप्लाइड साइंसेस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग की तरफ से चल रहे फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तीसरे दिन बुधवार को अमेरिका के टेंपल विवि की सहायक प्राध्यापक डॉ. दुर्गेश नंदिनी सिन्हा ने ऑनलाइन व्याख्यान दिया। उन्होंने गणितीय मॉडल से हेपेटाइटिस सी के प्रसार की गणना के बारे में बताया। पूर्व कुलपति प्रो. केसी सिन्हा ने ऑप्टिमाइजेशन तकनीकों और फर्जी सिद्धांत पर व्याख्यान दिया। ऑप्टिमाइजेशन तकनीकों का रोजमर्रा जीवन में उपयोग को समझाया। भारतीय ज्ञान प्रणाली में शिक्षकों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। दिन के आखिरी सत्र में नॉर्वे के यूनिवर्सिटी ऑफ बर्गेन के प्रो. कुंदन कुमार ऑनलाइन जुड़े और मल्टी फिजिक्स प्रॉबलेम के बारे में बताया। मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रो. अभय कुमार झा, एमआईटी के ...