प्रयागराज, मई 17 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) भर्ती 2025 के अंग्रेजी और गणित विषय की मुख्य परीक्षा रविवार को 9.30 से 12:30 बजे की पाली में कराई गई। अभ्यर्थियों की मानें तो गणित का पेपर बहुत गठित था जबकि अंग्रेजी का प्रश्नपत्र औसत था। गणित के प्रश्नपत्र ने प्रारंभिक परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों का पसीना छुड़ा दिया। परीक्षा केंद्रों पर बहुत कम अभ्यर्थी ही ऐसे थे, जिन्होंने सभी 20 सवाल हल किए हों। अंग्रेजी विषय की परीक्षा के लिए जिले में पंजीकृत 6876 अभ्यर्थियों में से 97 प्रतिशत उपस्थित रहे। वहीं, गणित विषय में 2188 अभ्यर्थियों में तकरीबन 98 प्रतिशत परीक्षा में शामिल हुए। अंग्रेजी व गणित की परीक्षा के लिए क्रमश: 18 और छह केंद्र बनाए गए थे।

हिंदी हिन...