जहानाबाद, फरवरी 28 -- क्विज प्रतियोगिता में 10 उच्च विद्यालयों के लगभग 30 छात्र- छात्राओं ने लिया भाग घोसी, निज संवाददाता। प्रखंड संसाधन केंद्र में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रखंड के उच्च विद्यालय घोसी, उच्च विद्यालय भारत, उच्च विद्यालय शाहपुर समेत 10 उच्च विद्यालयों के नौवीं कक्षा से लगभग 30 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना तथा उनकी वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना था। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि विज्ञान दिवस के अवसर पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों के ज्ञान, तर्कशक्ति और आत्मविश्वास को बढ़...