मोतिहारी, फरवरी 3 -- मोतिहारी,एप्र। जिले के 69 परीक्षा केंद्रों पर दूसरे दिन मंगलवार को इंटरमीडिएट परीक्षा शांतिपूर्ण रही। परीक्षा दो पालियों में संचालित हो रही है। पहली पाली 9:30 बजे से 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली 2 बजे से 5:15 बजे तक संचालित हो रही है। दूसरे दिन प्रथम पाली में गणित तथा द्वितीय पाली में राजनीति विज्ञान की परीक्षा हुई। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल तैनात किये गये हैं। डीएम सौरभ जोरवाल व एसपी स्वर्ण प्रभात ने श्री परशुराम गिरि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीवधारा व बी डी वर्ल्ड स्कूल चंद्रहिया परीक्षा केंद्र का जायजा लिया। जिले के 69 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को दूसरे दिन पहली पाली में 9:30 बजे से 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली 2 बजे से 5:15 बजे तक परीक्षा संचालित हुई। प्रथम पाली में गणित विषय की परीक्षा हुई। ज्यादातर प...