मोतिहारी, मई 15 -- मोतिहारी। यूजी तृतीय सेमेस्टर के एमडीसी विषयों की परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गयी। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण रही। परीक्षा दो पालियों में हो रही है। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से अपराह्न 12 बजे तक व द्वितीय पाली अपराह्न 1 बजे से 4 बजे तक संचालित हो रही है। एमडीसी 3 ग्रुप जे के राजनीति विज्ञान,समाजशास्त्र, इतिहास, मनोविज्ञान की परीक्षा हुई। वहीं, द्वितीय पाली में ग्रुप के के हिंदी, गणित की परीक्षा आयोजित की गयी। गणित के प्रश्नों का जवाब देने में हुई परेशानी: प्रथम पाली की परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर उत्साह दिख रहा था। अधिकतर परीक्षार्थियों ने राजनीति विज्ञान ,इतिहास व मनोविज्ञान के प्रश्नों को बेहतर बताया। यह भी पढ़ें- गणित के कठिन सवालों का जवाब देने में उलझे परीक्षार्थी परीक्षार्थी आदित्य रमण, संजीव कुम...