हाथरस, मार्च 10 -- सोमवार को सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई। आठों परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई। गणित विषय की परीक्षा में 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। , 17 फरवरी से सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का आगाज हुआ। अब परीक्षा आधी से से अधिक हो चुकी है,सोमवार को इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के शुरु होने से पहले पंद्रह मिनट का समय परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया गया। इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा केंद्रों पर सधन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। गणित विषय की परीक्षा में कुल 1238 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे,जिसमें 1213 परीक्षार्थी उपस्थित रहे,जबकि 25 परी...