नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- गणित की रहस्यमयी दुनिया में संख्याओं के अनसुलझे पैटर्न को सुलझाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। लेकिन जब कोई भारतीय वैज्ञानिक गणित की कठिन से कठिन गुत्थियों को सुलझाता है, तो पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु के गणित विभाग के प्रोफेसर महेश काकडे ने। उन्हें विकासशील देशों के युवा गणितज्ञों के लिए दिए जाने वाले बेहद प्रतिष्ठित रामानुजन पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें गणित के अलजेब्रिक नंबर थ्योरी (Algebraic Number Theory) के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व रिसर्च के लिए दिया गया है।किस रिसर्च के लिए मिला यह सम्मान? प्रोफेसर महेश काकडे ने गणित के सबसे कठिन माने जाने वाले विषयों में से एक 'अलजेब्रिक नंबर थ्योरी' पर गहरी रिसर्च ...