हापुड़, फरवरी 18 -- गढ़मुक्तेश्वर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत मंगलवार को गणित विषय के पेपर के साथ हो गई। क्षेत्र में परीक्षा के लिए आरएसएम सीनियर सेंकडरी स्कूल और डीएम पब्लिक स्कूल को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्र पर पहले दिन गणित की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सुबह निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हुई और डेढ़ बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राएं केंद्रों से बाहर निकले। परीक्षा को लेकर प्रशासन और शिक्षा विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आया।परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। केंद्र के बाहर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि अंदर उड़नदस्तों द्वारा नियमित निरीक्षण किया गया। स्कूल प्रबंधक संदीप कुमार नीटू ने बताया कि परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की गहन जांच की गई, जिससे किसी...