फरीदाबाद, फरवरी 17 -- फरीदाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सोमवार से 10वीं एवं 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की गई।परीक्षा के पहले दिन 10वीं कक्षा की गणित, जबकि 12वीं कक्षा की बायोटेक्नोलॉजी की परीक्षा कराई गई।परीक्षाओं काे संपन्न कराने के लिए 51 केंद्र बनाए गए हैं। 10वीं कक्षा के करीब 10 हजार परीक्षार्थियों ने गणित की परीक्षा दी। परीक्षार्थियों के अनुसार प्रश्नपत्र बहुत ही आसान था और शत प्रतिशत अंक आने की उम्मीद है। पहली बोर्ड परीक्षा होने के कारण विद्यार्थियों में हल्का उत्साह और तनाव दोनों देखने को मिला। सुबह 9:30 बजे बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को परीक्षा केंद्र तक छोड़ने पहुंचे। अधिकतर परीक्षार्थियों के हाथों में गणित की पुस्तकें दिखाई दे रहे थी। परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश पत्र और लेखन सामग्र...