गोपालगंज, नवम्बर 19 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर बच्चों में सीखने की प्रक्रिया को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए परियोजना आधारित सीख कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य विज्ञान और गणित जैसे विषयों को बच्चों के लिए सहज, सरल और प्रभावी बनाना है। स्कूलों में गणित एवं विज्ञान विषय को प्रयोग के माध्यम से परियोजना आधारित बनाकर बच्चों को बताया जाएगा ताकि वह सीधे से समझ सके। इसे लेकर स्थानीय बीआरसी भवन के सभागार में बुधवार को प्रखंड के गणित व विज्ञान विषय के शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया गया। ताकि, वह विद्यार्थियों को परियोजना के माध्यम से समझा सके। विद्यार्थियों को विज्ञान और गणित की शिक्षा उनके दिनचर्या में हो रही घटनाओं को जोड़कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.