मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता जेईई मेन के दूसरे सेशन की परीक्षा के दूसरे दिन शनिवार को गणित के सवालों ने परीक्षार्थियों को खूब घुमाया। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर मिले जुले भाव थे। उनका कहना था गणित और भौतिकी में सवाल घुमावदार और समय लेने वाले पूछे गए थे।जिले में चार ऑनलाइन केन्द्रों पर परीक्षा हो रही है। छात्रों ने कहा कि इस बार पेपर में कॉन्सेप्ट पर पकड़ और समय प्रबंधन दोनों की अच्छी परीक्षा ली गई। खासकर फिजिक्स और मैथ सेक्शन को लेकर कई छात्रों ने कहा कि सवाल थोड़े ज्यादा ट्विस्टेड और समय लेने वाले थे। वहीं, केमिस्ट्री को कुछ छात्रों ने बैलेंस्ड बताया, लेकिन उसमें भी कुछ प्रश्न गहराई से समझने वाले थे। एक्सपर्ट ने कहा कि पेपर ऐसा था जिसमें केवल रटकर पढ़ने वाले छात्रों को कठिनाई हुई, जबकि कॉन्सेप्ट...