बांदा, जुलाई 4 -- बांदा, कार्यालय संवाददाता। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) तीसरे दिन सकुशल संपन्न हो गई। तीन दिवसीय परीक्षा में 1056 अभ्यर्थियों ने मैदान छोड़ दिया। जिले में कुल 18480 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 17,424 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। कुल उपस्थित 94.24 फीसद रही है। शनिवार को अंतिम दिन टीईटी एक ही पाली में संपन्न हो गई। सघन तलाशी के बाद प्रवेश मिला। स्मार्ट वाच, मंगलसूत्र आदि सभी उतरवा दिए गए। नकल विहीन परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की गई, जबकि प्रशासनिक और पुलिस के उच्च अधिकारी निरंतर निरीक्षण करते रहे। यह भी पढ़ें- बाल विकास व गणित के सवालों ने उलझाया, 1320 ने परीक्षा छोड़ी कुल 3696 अभ्यर्थी पंजीकृत...